क़ुर'आन क्या है?

जवाब:-क़ुरआन अल्लाह का कलाम (ईश वाणी) है। जो उसके आख़िरी पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.व.) पर नाज़िल (अवतरित) हुई। इसमें कुल 114 सुरः (पाठ) हैं, दूसरे धर्म ग्रँथों से अलग क़ुरआन की विशेषता यह है कि इसमें विशुद्ध अल्लाह का कलाम (ईश वाणी) है। इसके अलावा इसमें ना किसी और के वचन हैं ना किसी और कि कोई शिक्षा है।

 

मुहम्मद (स.अ.व.) ने जो लोगों को क़ुरआन के बारे में सिखाया और दूसरी शिक्षाएँ दी वे अलग किताबों में संग्रहित है जिन्हें हदीस कहा जाता है।

 

क़ुरआन अल्लाह की तरफ़ से तमाम इंसानियत के लिए खुला मार्गदर्शन और पैग़ाम है।

रमज़ान का महीना जिसमें क़ुरआन उतारा गया लोगों के मार्गदर्शन के लिए और मार्गदर्शन, सत्य-असत्य के अन्तर के प्रमाणों के साथ।

(क़ुरआन 2:185)

 

हे लोगों! तुम्हारे पास, तुम्हारे पालनहार की ओर से, शिक्षा (क़ुरआन) आ गयी है, जो अंतरात्मा के सब रोगों का उपचार (स्वस्थ कर), मार्गदर्शन और दया है, उनके लिए, जो विश्वास रखते हों।

(क़ुरआन 10:57)

 

Share on WhatsApp